फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग के विवाद को लेकर शव यात्रा रोकी, हंगामा

Sat, 10 Feb 2018 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
death logo
विज्ञापन

विज्ञापन
बनियाठेर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाबई गांव के मार्ग पर शव यात्रा निकालने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध कर शव यात्रा रोक दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन बाद में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव यात्रा को श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार करवाया। 

बनियाठेर क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाबई गांव में एक निश्चित मार्ग से शव यात्रा निकालने को लेकर दो समुदायों के लोगों में विवाद हो गया। बताते हैं कि गुरुवार की शाम को गांव के 90 वर्षीय अंगनलाल पुत्र कड्ढे लाल प्रजापति की मृत्यु हो गई थी। जिसका अंतिम संस्कार करने के लिए गांव के श्मशान घाट की ओर शवयात्रा बढ़ी तो गांव के पूर्व दिशा में स्थित श्मशान घाट से 100 मीटर पहले ही तालाब के मोड़ पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यहां से शव यात्रा ले जाने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव यात्रा ठहर गई। शव यात्रा निकाल रहे लोगों के साथ धक्का मुक्की होने लगी। बात बढ़ी तो दोनों समुदाय के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। यूपी 100 पुलिस भी पहुंची। सूचना पर बनियाठेर थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाया। बज्र वाहन भी मौके पर पहुंच गया। किसी तरह शव यात्रा श्मशान घाट पहुंची। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वापस आने पर देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया। मृतक अंगनलाल के पुत्र शिवचरण ने सात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इधर, थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी ने बताया कि कोई बड़ा मामला नहीं था। दोनों पक्षों को समझा-बुझा दिया गया है। किसी तरह की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। हिंदू समुदाय के लोगों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने श्मशान घाट की भूमि पर घूर आदि डालकर अनाधिकृत कब्जा कर रखा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें