फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोपी सचिव जेल भेजा

Thu, 06 Feb 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल।
नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुरसानी स्थित शरीफपुर बहुउद्देश्य प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के सचिव राकेश पाल सिंह को एंटी करप्शन टीम ने न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
सचिव ने अकाउंटेंट योगेंद्र सिंह से वेतनवृद्धि वेतन में जोड़ने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार की शाम को नखासा थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अकाउंटेंट का आरोप था कि अगस्त 2023 से उनकी वार्षिक वेतनवृद्धि उनके वेतन में नहीं जोड़ी गई है। समिति के सचिव से वेतन वृद्धि जोड़ने के नाम पर ही रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना रिश्वत के जब काम नहीं किया गया तो एंटी करप्शन की टीम से शिकायत की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ही टीम ने गिरफ्तारी करने का जाल बिछाया था। आरोपी सचिव को बरेली न्यायालय से जेल भेजा गया है। वहीं, दूसरी ओर समिति के अधिकारी व कर्मचारियों में चर्चा है कि सचिव को रंजिशन फंसाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें