फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ बीएसएनएल को पुलिस कस्टडी में सौंपा, छोड़ा

Wed, 20 Jul 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
कस्टडी
विज्ञापन
जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान बीएसएनएल की नेटवर्क समस्या के निस्तारण में लापरवाही पर एसडीओ बीएसएनएल को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद उन्हें पुलिस कस्टडी में सौंप दिया। बाद में नसीहत देकर छुड़वा दिया। 
विज्ञापन


तहसील परिसर में मंगलवार को तहसील दिवस के आयोजन के तहत डीएम एनकेएस चौहान फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे। बीएसएनएल के फोन एवं इंटरनेट नेटवर्क में समस्या की पुरानी शिकायत की पुनरावृत्ति पर डीएम भड़क गए। एसडीओ (बीएसएनएल) संजय कुमार को बुलाया। 

लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई। मौजूद पुलिस को कस्टडी में लेने के आदेश दे दिए। एसडीओ को पुलिस कस्टडी में लेते ही खलबली मच गई। बाद में डीएम ने नसीहत देकर एसडीओ को छुड़वा दिया। 
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक को हटाने के निर्देश एआरओ को जेल भेजने की चेतावनी
चंदौसी। जिलाधिकारी एनकेएस चौहान की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 49 में से दस शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। राशन कार्ड संबंधी अधिक शिकायतों पर नगर चंदौसी के पूर्ति निरीक्षक विनय कुमार को हटाने तथा उनके विरुद्ध शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी कि भविष्य में राशन कार्ड संबंधी शिकायतें मिली तो एआरओ को जेल भेज दिया जाएगा। तहसील दिवस में राशन वितरण और राशन कार्ड संबंधी अधिक शिकायतें रही।


इसमें जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान ने इस संबंध में राशन डीलर उसमान गनी के विरुद्ध की गई शिकायतों की जांच अन्य विभाग के अधिकारियों से कराने का निर्देश जिलापूर्ति अधिकारी को दिया। विद्युत विभाग की शिकायतों को सुनने के उपरांत जेई का स्थानांतरण करने और जांच करने का निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिया। मीटर-रीडिंग का कार्य सही ढंग से किया जाए तथा नए एवं पुराने मीटर के रीडिंग का कार्य प्राथमिकता से किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें