फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शादी का कार्ड दिखाने पर फ्रोजन से नहीं मिलेगा मीट एसडीएम ने लगाई रोक

Sun, 30 Apr 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
Jasmeet Kaur
विज्ञापन
शादी का कार्ड दिखाने पर भी अब फ्रोजन की यूनिट से मीट नहीं मिलेगा। दो दिन पहले शादी ब्याह के लिए फैक्ट्री से मीट देने की व्यवस्था पर अब एसडीएम ने रोक लगा दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष के मीट देने के फैसले का विरोध करने पर एसडीएम ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इससे दो दिन पहले भाजपा नेता डा. अरविंद गुप्ता की मांग पर ही एसडीएम ने शादी ब्याह के लिए इंडिया फ्रोजन की यूनिट से मीट दिलाने की व्यवस्था की थी।  योगी सरकार बनने के बाद से मुस्लिम समाज के लोगों को शादी ब्याह के लिए भी मीट नहीं मिल पा रहा था।

मुस्लिम समाज की शादियों में भी शाकाहारी भोजन का ही इंतजाम किया जा रहा था। इसी परेशानी को देखते हुए भाजपा नेता डा. अरविंद गुप्ता ने एसडीएम राशिद अली खां से शादी ब्याह के लिए मीट की व्यवस्था कराने की बात कही थी। ऐसे में एसडीएम ने चिमयावली स्थित इंडिया फ्रोजन की यूनिट से शादी के लिए कार्ड दिखाने पर 150 रुपये प्रति किलो के रेट में मीट देने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


फैक्ट्री के प्रबंधन ने भी इस पर सहमति दे दी थी। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल को मिली तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। एसडीएम से भी उन्होंने विरोध जताया। ऐसे में एसडीएम ने शनिवार को फैक्ट्री से भी मीट मिलने पर पाबंदी लगा दी।

इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि, अर्जुन वाल्मीकि, रुपेश सर्राफ, सुनीत टंडन, गोपाल शर्मा, शोभित गुप्ता, गणेशदत्त शर्मा, हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू, विरलेश यादव, इमरान तुर्की, शान अली आदि ने भी एसडीएम से मीट की व्यवस्‍था का विरोध किया था ।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें