फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली व मिलावट की अंदेशे में पहुंचे, एसडीएम, डीजल-पेट्रोल के भरे गए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तहसील के संभल-चंदौसी मार्ग स्थित गांव भवानीपुर के नजदीक दो पेट्रोल पंपों पर उप जिलाधिकारी ने पूर्ति अधिकारी और बाटमाप निरीक्षक व इंडियन ऑयल के कर्मचारियों के साथ मिलकर चेकिंग की। एक पेट्रोल पंप से मिलावट और घटतौली की आशंका हुई तो डीजल व पेट्रोल के नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट आने तक पंप को बंद करा दिया है। वहीं दूसरे पंप पर वाहन में हवा भरने की व्यवस्था नहीं मिली। इनको नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव, पूर्ति निरीक्षक, बाटमाप निरीक्षक व इंडियन ऑयल के कर्मचारियों को साथ लेकर संभल-चंदौसी मार्ग स्थित दो पेट्रोल पंपों पर पहुंचे, जहां चेकिंग की गई। उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि इंडियन ऑयल के पंप पर हवा भरने की मशीन खराब मिली है। एस्सार के पेट्रोल पंप पर डीजल के घनत्व में बहुत अंतर पाया गया है। मिलावट की आशंका व्यक्त की गई है। इसीलिए डीजल व पेट्रोल के नमूने लिए गए हैं। नमूने की रिपोर्ट आने तक बिक्री को बंद करा दिया है। पेट्रोल पंपों की चेकिंग की सूचना पर अन्य पेट्रोल पंप स्वामियों में हड़कंप मच गया। कई लोग व्यवस्थाएं दुरुस्त करते मिले।
ज्यादातर पंप पर नहीं भरते वाहनों के टायर में हवा, कब होगा सुधार
संभल। जिलेभर के ज्यादातर पंप पर हवा भरने की मशीनें खराब मिलती हैं या सही होने के बाद भी हवा नहीं भरी जाती। यदि कोई वाहन स्वामी हवा भरवाना चाहता है तो पेट्रोल पंप का स्टाफ मनमानी दिखाते हुए टालमटोल कर देते हैं। यह लापरवाही संभल नगर के पेट्रोल पंप पर भी देखने को मिलती है। जन सुविधाएं कागजों में भले दौड़ती हों लेकिन हकीकत में कोई सुविधा नहीं मिलती। इससे जाहिर है कि मनमानी दिखाते हुए मानकों से खेला जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम का बयान
टीम के साथ दो पेट्रोल पंपों पर सामान्य चेकिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान इंडियन ऑयल के पंप पर हवा भरने की मशीन खराब मिली जबकि एस्सार के पंप पर डीजल और पेट्रोल में मिलावट होने की आशंका है। जन सुविधाओं में कमी होने पर नोटिस जारी किया है। मिलावट और घटतौली होने पर संबंधित कंपनी को पत्र लिख कर कार्रवाई का निर्देश करेंगे।
विज्ञापन

दीपेंद्र यादव, एसडीएम, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें