फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एसडीएम ने आधार कार्ड सेंटर का किया निरीक्षण, परखीं व्यवस्थाएं

Sat, 07 Sep 2024 04:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


नरौली (संभल)। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड बनवाने और संशोधित कराने के लिए लोगों में मारा मारी है। सुबह से लेकर शाम तक लोग आधार सेंटरों के चक्कर काट रहे हैं। आधार केंद्र संचालक मनमाना शुल्क वसूल कर लाभ उठा रहे हैं। बावजूद इसके आधार सेंटरों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम नीतू रानी ने नरौली के डाकघर में आधार कार्ड सेंटर का निरीक्षण किया। यहां मौजूद लोगों से आधार कार्ड के नाम पर अवैध वसूली तो नहीं की जा रही है, इसके बारे में पूछा। पोस्टमास्टर को निर्देश दिए कि सेंटर पर आधार संशोधित शुल्क लिस्ट लगाएं। वहीं दूसरी और गुन्नौर के इंडियन बैंक में भी आधार कार्ड बनवाने और संशाधित कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से कामधाम छोड़कर लोग लाइनों में लग रहे हैं। सीमित संख्या में काम होने की वजह से बड़ी तादाद में लोग मायूस होकर भी लौट रहे हैं। बीते कई दिनों लोग परेशान है। इनमें सबसे अधिक संख्या आधार संशोधित कराने वालों की है। इन दिनों राशन कार्ड की ई-केवाईसी और डीबीटी के लिए लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें