संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव नवाड़ा में एक सामुदाय के लोगों ने धर्मस्थल का निर्माण शुरू किया तो दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया। सूचना एसडीएम और पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंचे एसडीएम ने नया निर्माण नहीं करने की हिदायत दी। मंगलवार को एसडीएम सुनील कुमार को ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की दीवार गिर गई थी। दीवार बनाई जा रही थी।
आरोप है कि इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने अपने धर्मस्थल में नया निर्माण शुरू कर दिया। एसडीएम ने नया निर्माण नहीं करने की हिदायत ग्रामीणों को दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों को कह दिया गया है कि बिना अनुमति के नया निर्माण नहीं किया जाना है।