फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। थाना क्षेत्र के गांव रीठ में रविवार की रात स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गुरसरी निवासी हिमांशु का गांव रीठ में रेता, बजरी, बजरफु ट का कारोबार है। वह रविवार की रात 11 बजे गांव रीठ से स्कूटी से गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव गुरसरी व रीठ के बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। रात को गश्त कर पुलिस कर्मियों ने सड़क पर किनारे बेहोश युवक देखा, तो 108 एंबुलेंस की मदद से उसे चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया। कुछ समय बाद हिमांशु के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। जहां उसकी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए मुरादाबाद स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें