फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार बेटी की मौत, पिता की हालत भी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर सराय के निकट सड़क हादसे में स्कूटी सवार रोशनी (16) पुत्री कैलाश निवासी मोहल्ला गणेश कालोनी, चंदौसी की मौत हो गई। जबकि उसके पिता कैलाश भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। डायल 112 पुलिस रोशनी के शव और घायल पिता कैलाश को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने रोशनी को मृत घोषित कर दिया और कैलाश को उपचार के लिए भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए और पुलिस पर टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक को छोड़ने का आरोप लगाकर हंगामा किया। घटनास्थल पर पहुंचकर जाम लगाने की कोशिश की। पर पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला और परिजनों को जाम नहीं लगाने दिया। इसके बाद परिजन फिर से जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजने दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। रोशनी के बड़े भाई जतिन ने बताया बुधवार की सुबह में उसके पिता कैलाश और बहन रोशनी स्कूटी से अमरोहा में स्थित एक अस्पताल में गए थे। अस्पताल में मामा राजू की पत्नी संतोष भर्ती थीं। उनकी डिलीवरी हुई है। इन्हीं को देखने दोनों गए। वापसी में लौटते समय संभल के मोहल्ला हल्लूसराय चले गए। शाम के समय घर लौट रहे थे। इसी दौरान संभल-चंदौसी मार्ग पर फत्तेहपुर सराय के निकट ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिसमें रोशनी की मौत हो गई कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लिया गया है।
एक सप्ताह से अपनी ननिहाल में रह रही थी रोशनी
रोशनी दो भाइयों में सबसे छोटी थी और वह एक सप्ताह से अपनी ननिहाल हल्लूसराय में रह रही थी। कैलाश बुधवार को उसे लेकर अपने साथ अमरोहा ले गए थे और वापसी में अपने घर चंदौसी ले जा रहे थे। कैलाश के बेटे जतिन ने बताया कि वह अमरोहा से रोशनी, साले राजू और इसकी बेटी नैना के साथ वापस संभल आ गए। राजू और उनकी बेटी को छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। जतिन ने बताया कि रोशनी हाईस्कूल उत्तीर्ण कर चुकी थी और अब कक्षा 11 की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें