फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विज्ञान का पेपर आया आसान, छात्र- छात्राओं के चेहरे पर आई मुस्कान

Wed, 05 Mar 2025 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
चंदौसी के एफआर इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर लौटते छात्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चंदौसी।
विज्ञापन

हाईस्कूल की विज्ञान व कृषि और इंटर की लेखाशास्त्र व अर्थशास्त्र की परीक्षा मंगलवार को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हाईस्कूल विज्ञान का पेपर देकर लौटे विद्यार्थियों ने बताया कि बीते वर्षों की तुलना में इस बार विज्ञान का प्रश्नपत्र आसान था। जैसी कॉलेज और घर पर परीक्षा की तैयारी की, उसी के अनुसार पेपर आया, सिलेबस के बाहर का कुछ नहीं आया। हालांकि किसी-किसी छात्र-छात्राओं के कुछ प्रश्न छूट भी गए।
मंगलवार को जिले में 77 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की विज्ञान व कृषि और इंटर की लेखाशास्त्र व अर्थशास्त्र की परीक्षा दो पारियों में संपन्न हुई। तलाशी के बाद ही विद्यार्थियों को कक्षों में प्रवेश दिया गया। वहीं परीक्षा की सुचित और नकलविहीन के लिए कंट्रोल रूम भी केंद्रों पर निगरानी करता रहा। तो सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

पहली पारी की हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत संस्थागत 26,346 में से 24,306 और व्यक्तिगत पंजीकृत 84 में से 70 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जबकि संस्थागत 2040 और व्यक्तिगत 14 विद्यार्थी परीक्षा में गैरहाजिर रहे। इसी पारी में इंटर की लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा में संस्थागत पंजीकृत 462 में से 442 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 20 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं दूसरी पारी में हाईस्कूल की कृषि विषय की परीक्षा में पंजीकृत संस्थागत 91 में से 83 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें आठ विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। इसी पारी में इंटर की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में पंजीकृत संस्थागत 1922 में से 1838 और व्यक्तिगत नौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 84 संस्थागत विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि दोनों पारियों में सभी केंद्रों पर परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। वहीं विज्ञान को पेपर देकर लौटे विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर आसान आया था, जिस कारण निर्धारित समय से पहले हल कर लिया। हालांकि कुछ प्रश्न छूट भी गए। इस बार विज्ञान विषय में अच्छे नंबर की उम्मीद है।
विज्ञापन


- विज्ञान विषय की परीक्षा में लघु उत्तर, दीर्घ उत्तरीय, सूत्र आधारित प्रश्न सरल आए। इनको समय रहते हल कर दिया।
-आयुष कुमार, छात्र हाईस्कूल
- परीक्षा से पहले थोड़ा डर था, क्योंकि विज्ञान की परीक्षा थी। लेकिन इस बार आसान प्रश्नपत्र आया।- विवेक कुमार सिंह, छात्र हाईस्कूल
- विज्ञान विषय का पेपर सामान्य रहा, कुछ प्रश्नों को हल करने में समय लग गया। -अनमोल रस्तोगी, छात्र हाईस्कूल

- इस बार विज्ञान विषय की परीक्षा में रसायन विज्ञान से संबंधित प्रश्न कम आए, जीव विज्ञान विषय के प्रश्न ज्यादा आए। पहले से ही काफी तैयारी की थी। जिस कारण समय से पहले प्रश्न पत्र को हल कर दिया।- सोनी कुमारी, छात्रा हाईस्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें