फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी : दीपक का कपड़ाें को बारिश में भीगने से बचाने की डिवाइस का मॉडल रहा प्रथम

Fri, 19 Sep 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
चंदौसी के एसएम इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल देखता निर्णायक मंडल : स्रोत - क
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। एसएम इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को समग्र शिक्षा माध्यमिक के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9 से 12वीं तक विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने जूनियर व सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया और सौर उर्जा, पवन ऊर्जा, जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन, अपशिष्ट प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, सतत कृषि पद्धतियां आदि उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में शामिल विपिन कुमार, चंद्रवीर, नेमचंद, रूपेश, मोहम्मद इमरान और लोकेश यादव ने बारी-बारी से सभी मॉडलों का अवलोकन किया।
जूनियर वर्ग में दीपक का कपड़ों को बारिश में भीगने से बचाने की डिवाइस का मॉडल प्रथम, हिमांशु का कार्बन अवशोषण यंत्र मॉडल द्वितीय, परज्योत सिंह का सीस्मोग्राफ यंत्र तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में विजय का कार्बन अवशोषित मशीन का मॉडल प्रथम, शरद का इको फ्रेंडली डस्टबिन का मॉडल द्वितीय और प्रियांशु का वैक्यूम क्लीनर मॉडल तृतीय स्थान पर रहा। इसके अतिरिक्त अनमोल, कुणाल, मनोज, पिंटू और रेहान को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता, योगेश बाबू, मनोज कुमार, एके सिंह, खम्मन सिंह, अनूप सिंह, ममता शर्मा, विनिता रानी, नेहा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें