फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह के माहौल में सोमवार से शुरू होंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/ओबरी। जिले के 1046 प्राथमिक विद्यालयों में पहली से पांचवी कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। पहली मार्च को उत्साह भरे माहौल में कक्षा एक और पांचवीं के बच्चों को बुलाया गया है। वैसे तो जिले के इन विद्यालयों में 1,57,000 विद्यार्थी पंजीकृत हैं लेकिन एक बार में एक कक्षा के 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही बुलाया जाना है। विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के उपायों का अपनाना है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों ने बैठक की है। इसके बाद शिक्षकों ने कक्षाओं को सजाया संवारा है। ताकि उत्सव भरा माहौल नजर आए।
विज्ञापन

पहली मार्च से कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं संचालित करने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के महानिदेशक ने आदेश जारी कर दिए हैं। कक्षाएं 9 बजे से 1 बजे तक चलेंगी। कोरोना से बचाव के लिए पहले से जारी आदेशों का पालन अनिवार्य है।
शिक्षण कार्य के पहले दिन सोमवार को कक्षा एक और पांच के 50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहेगी। जबकि 2 मार्च मंगलवार को कक्षा दो और कक्षा 4 के बच्चे आएंगे। बुधवार यानि 3 मार्च को केवल कक्षा तीन के बच्चे स्कूल आ सकेंगे। बीएसए वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय खोलने के संबंध में शिक्षकों को निर्देश दिए जा चुके हैं। मध्याह्न भोजन योजना भी संचालित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें