फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी में चौकी के कमरे में मृत मिला सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। नरौरा बैराज चौकी में क्वार्टर की तरह इस्तेमाल होने वाले कमरे में एक सिपाही शनिवार की सुबह मृत मिला। मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है।
विज्ञापन

जिला हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में गांव माधुरी निवासी सिपाही शैलेंद्र सिंह यादव (26) की तैनाती संभल जनपद में गुन्नौर कोतवाली की नरौरा बैराज चौकी पर थी। सीओ केके सरोज ने बताया कि शुक्रवार की रात शैलेंद्र ने रोज की तरह ड्यूटी की थी।
देर रात करीब तीन बजे ड्यूटी पूरी होने पर शैलेंद्र व अन्य सिपाही चौकी में आराम करने के लिए बने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह शैलेंद्र के अन्य साथी जाग गए, पर वह नहीं उठे। साथियों ने चादर हटाकर शैलेंद्र को जगाने का प्रयास किया तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। सिपाहियों ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी और शैलेंद्र को लेकर सीएचसी गुन्नौर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सक ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस सूचना पर कुछ समय बाद सिपाही के परिजन भी पुलिस चौकी पहुंच गए। सीओ ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। गुन्नौर थाने के इंस्पेक्टर संजीव कुमार की देखरेख में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा संरक्षित किया गया है।
ढाई माह पहले ही हुई थी शादी
जुनावई। जनपद कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के गांव कुमरआ के रहने वाले शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनकी बेटी आशा और शैलेंद्र की शादी 12 दिसंबर 2020 को शादी हुई थी। शादी के बाद से अब तक बेटी दो बार ही ससुराल गई है। इस जानकारी के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिवार में अकेला कमाने वाला था शैलेंद्र
जुनावई। परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र सिंह यादव के पिता यतेंद्र सिंह बुजुर्ग हैं और पैतृक खेती पर निर्भर हैं। तीन भाइयों में शैलेंद्र सबसे बड़ा था और परिवार में अकेला कमाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें