संभल। जिले में कोहरा कम हुआ लेकिन गलन बरकरार रही। सोमवार को सुबह के वक्त लोग कंपकंपाते रहे। धूप निकली तो राहत भी मिली। शाम होने पर फिर से लोग परेशान दिखाई दिए। वहीं जिला प्रशासन ने कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।
जिला सूचना अधिकारी की द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति क अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों, मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूलों में 14 जनवरी तक कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। जानकारी में आया है कि सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा आदि में शिक्षण कार्य कराया जा रहा है।
अत्यधिक कोहरा एवं शीतलहर होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे। शिक्षण गतिविधियां नहीं होंगी।