फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल फेम जायरा बेटियों की रोल मॉडल

Thu, 19 Jan 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
‘दंगल’ की पहलवान कश्मीर की जायरा वसीम ने कट्टरपंथियों के दबाव में भले ही सोशल मीडिया पर भले ही कश्मीरी युवाओं की रोल मॉडल न होने की बात कही हो। लेकिन, संभल की कई खिलाड़ियों ने उन्हें अपना रोल मॉडल बताया है। वे उनके जैसा बनना चाहती हैं। बेटियों का कहना है कि वे पढ़ेंगी और आगे बढेंगी। पढ़ाई के साथ एक्टिंग और स्पोटर्स में भी अपना रोशन करेंगी। उन्होंने कट्टरपंथियों का विरोध किया है। उनके अभिभावक भी सहयोग कर रहे हैं। इसमें ऐंचवाड़ा डींगर की पायल शर्मा और भारतल सिरसी की शाहिस्ता भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

महिला खिलाड़ी बोलीं-

मैंने दंगल फिल्म देखी है। फिल्म में गीता फोगट का अभिनय करने वाली जायरा वसीम खिलाफ कट्टरपंथी ताकतों ने परेशानी पैदा की है। अच्छी बात यह है कि देश का युवा वर्ग जायरा वसीम के साथ है।-रश्मि, जूडो की खिलाड़ी।
मैं जायरा वसीम को रोल मॉडल मानती हूं क्योंकि एक्टिंग के साथ उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान दिया और 92 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास की है। -बेबी निशा, नेटबाल की खिलाड़ी।
विज्ञापन


जायरा ने हिम्मत नहीं हारी। कश्मीर की धरती से निकलकर पूरे देश में अपना नाम रोशन किया। इसलिए मैं उन्हें अपना रोल मॉडल मानती हूं।-रेखा यादव, खिलाड़ी।
मेरी नजर में जायरा वसीम ने कुछ भी गलत नहीं किया। कट्टरपंथी ताकतों ने उन्हें बेवजह में निशाना बनाया। मैं कट्टरपंथियों की आलोचना करती हूं।-निशा आफरीन, खिलाड़ी।
विज्ञापन

कट्टरपंथियों की सोच गलत है। बेटियां आगे बढे़ंगी। तमाम बेटियां जायरा वसीम के नक्शे कदम पर देश का नाम रोशन करेंगी।-शाहीन, खिलाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें