फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी और चपरासी ने चैक से फर्जीवाड़ा कर निकाले पांच लाख, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पेट्रोल पंप मालिक के चेक से फर्जीवाड़ा कर संभल गेट स्थित प्रथमा बैंक शाखा में बैंककर्मी, चपरासी और एक अन्य व्यक्ति ने जालसाजी कर खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए हैं। चेक जारी करने वाले गौरव सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बैंककर्मी, चपरासी और भुगतान प्राप्त कर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी गौरव सिंह का अफजलपुर डरौली में पेट्रोल पंप है और संभल गेट स्थित प्रथमा बैंक शाखा में खाता है। 11 सितंबर को तेल कंपनी के खाते में पांच लाख रुपये जमा कराने के लिए चेक बैंक भिजवाया था। आरोप है कि वहां काउंटर पर तैनात बैंककर्मी ने चेक लेकर रख लिया था तथा उसमें कुछ डिटेल अधूरी छोड़ दी थी। इसके बाद उसका भुगतान एक दूसरे नाम के व्यक्ति को नकद कैश के रूप में कर दिया।
14 सितंबर को कंपनी ने दोबारा से भुगतान करने के लिए कहा। बैंक आकर चेक भुगतान की डिटेल पता कराई, तो जालसाजी सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में बैंककर्मी के काउंटर से चेक लेकर चपरासी बाहर जाता दिखाई देता है और बाद में दो युवक चेक लेकर आते हैं। बैंक कर्मी उन्हें पांच लाख रुपये का नकद भुगतान कर देती है।
विज्ञापन

आरोप है कि पांच लाख रुपये का भुगतान करने से पहले बैंक ने एक बार भी फोन कर कंफर्म नहीं किया। गौरव सिंह की तहरीर पर चंदौसी पुलिस ने बैंककर्मी चपरासी और भुगतान प्राप्तकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चैक पर किसी दूसरे व्यक्ति का नाम लिखकर पांच लाख रुपये निकाले की शिकायत मिली थी। मामले में बैंक कर्मचारी, चपरासी व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें