चंदौसी। जनपद में कोरोना दो वृद्ध जनों की उपचार के दौरान टीएमयू में मौत हो गई है। उनके शव को लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मुरादाबाद रवाना हो गई है। संक्रमित जनपद में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को 15 नए कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं। संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2092 तक पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आईसोलेट करने में लगी है।
चंदौसी के मोहल्ला पट्टी बाजार निवासी 60 वर्षीय वृद्ध को सांस की समस्या थी। उपचार के दौरान जांच कराने पर 15 सितंबर को कोरोना संक्रमित मिले थे। उन्हें उपचार के लिए टीएमयू में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।
वहीं बनियाखेड़ा ब्लाक के गांव खुशहालपुर निवासी 72 वर्षीय के बीमार होने पर जांच कराई थी। 18 सितंबर को आई जांच में कोरोना संक्रमित मिले थे। उनकी भी सोमवार को टीएमयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों संक्रमितों के शव लेने के लिए मुरादाबाद रवाना हो गई है।
सोमवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में संभल निवासी 73 वर्षीय वृद्ध, संभल के ओबरी निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, संभल के मोहल्ला फतेहपुर सराय निवासी 16 वर्षीय युवक, संभल निवासी 23 वर्षीय युवक, संभल निवासी 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। संभल निवासी 30 वर्षीय युवक, संभल निवासी 24 वर्षीय युवक, गुन्नौर के गांव मिरमपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। असमौली ब्लाक के गांव इकरौटिया निवासी 53 वर्षीय महिला जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
चंदौसी के मोहल्ला गणेश कालोनी निवासी 50 वर्षीय महिला, संभल ब्लाक गांव रटौल निवासी 45 वर्षीय महिला जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। चंदौसी निवासी 32 वर्षीय युवक, चंदौसी के सुभाष रोड निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, चंदौसी के मोहल्ला शक्ति निवासी दस वर्षीय बालक, शक्तिनगर निवासी 15 वर्षीय किशोर जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आईसोलेट करने में लगी है। इसके अलावा मोहल्ला निगरानी समिति की आशा वर्कर और एएनएम कोरोना संक्रमितों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में लगी है। उनकी सूची बनाकर कोरोना की जांच कराई जाएगी।