फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: उतरते सावन की मनमानी, सड़कों पर भरा पानी

विज्ञापन
चंदौसी के मोहल्ला कागजी में बारिश के दौरान हुआ जलभराव - संवाद
विज्ञापन
चंदौसी। उतरता सावन अपनी मनमानी पर उतारू है। रविवार की रात से बरसे बदरा सोमवार की दोपहर 12 बजे तक बरसते रहे। इससे उसम भरी गर्मी से राहत तो मिली लेकिन जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। लोगों को आवागन में परेशानियों का सामना करना पड़ा तो वहीं कुछ सरकारी कार्यालय परिसर में भी जलभराव हो गया। ग्रामीण अंचलों में कच्चे मकान की दीवार और छत धराशायी हो गई। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

रविवार की रात नौ बजे के बाद से ही बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो सोमवार की दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। सुबह जब लोग नींद से उठे तो बारिश हो रही थी। शहर के स्टेशन रोड, मोहल्ला कागजी, एफआर रोड, संभल गेट पर ढाई फीट तक जलभराव हो गया। जबकि सीता रोड समेत गली मोहल्लों में भी पानी भर गया। कई लोगों के वाहन भरे पानी में बंद हो गए, लोग उन्हें पैदल खींचते नजर आए।
दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश बाजार बंद रहा। कुछ ही दुकानें खुली नजर आईं। वही जरूरतमंद लोग घरों से निकले और जलभराव से होकर गुजरने में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होने के दो घंटे बाद सड़कों से पानी उतर सका।

चंदौसी के मोहल्ला कागजी में बारिश के दौरान हुआ जलभराव - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें