फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अवैध जींस वाशिंग प्लांट कराया बंद, बिजली काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अभियान के तहत सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने सरकारी अमले के साथ मोहल्ला पंजू सराय में जींस वाशिंग प्लांट पर छापा मारा। कई विभागों से अनुमति और रजिस्ट्रेशन कराए बिना ही प्लांट का संचालन होता मिला। इस प्लांट को बंद कराते हुए जेनरेटर को सील करा दिया गया और बिजली कटवाते हुए सामान को एक व्यक्ति की सुपुर्दगी में दिया गया। एक अन्य जींस वाशिंग प्लांट की बिजली कटवाई गई।
विज्ञापन

अवैध तरीके से संचालित हो रहे जींस वाशिंग प्लाटों में केमिकल का इस्तेमाल हो रहा है। केमिकलयुक्त दूषित पानी सीधे जमीन में डिस्चार्ज किया जा रहा है, जिससे भूगर्भ का जल भी दूषित हो रहा है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर अभियान के तहत सोमवार को दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, भूगर्भ जल विभाग के एई जितेंद्र कुमार शुक्ला, जीएसटी के एसटीओ ऋषिपाल सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और बिजली निगम के अधिकारियों ने मोहल्ला पंजू सराय में कब्रिस्तान वाले रास्ते पर जींस वाशिंग प्लांट पर छापा मारा।
जींस वाशिंग प्लांट मो. हाशिम और अनिल द्वारा अवैध रूप से संचालित किए जाने की बात सामने आई। जींस वाशिंग प्लांट में जींस का स्टाक, मशीनें उपकरण और अन्य सामान मिला। तीन घरेलू गैस सिलिंडर मिले, जिनका इस्तेमाल व्यावसायिक रूप में हो रहा था। पूर्ति विभाग ने गैस सिलेंडरों को जब्त करने की कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जींस वाशिंग प्लांट में मिले सामान को मो. हाशिम आदि की सुपुर्दगी में दिया गया। एक अन्य जींस वाशिंग प्लांट पर भी टीम पहुंची लेकिन वह बंद पाया गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि मोहल्ला पंजू सराय जींस वाशिंग प्लांट को देखा गया। बताया गया कि यह प्लांट बाहर से बंद है लेकिन सामान और मेटेरियल से लग रहा है कि प्लांट चल रहा था। प्लांट को लेकर जीएसटी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लघु सिंचाई और उद्योग विभाग से न तो अनुमति है और ही रजिस्ट्रेशन है। प्लांट को बंद किया जा रहा है। जेनरेटर को सील कर दिया गया है और बिजली कटवा दी है। बंद मिले एक अन्य जींस वाशिंग प्लांट की बिजली कटवाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें