फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सावन आज से, कांवड़ के डीजे की ऊंचाई और आवाज पर भी रहेगी पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संभल। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। निगरानी चप्पे-चप्पे पर रहेगी। सीसीटीवी कैमरे सभी दुरुस्त करा दिए हैं। ड्रोन कैमरों से जत्थों की निगरानी की जाएगी। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि निगरानी के लिए पुलिस के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। साथ ही जिन लोगों से शांतिभंग का अंदेशा है। ऐसे 350 लोगों को चिह्नित कर अलग-अलग राशि से पाबंद किया है।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार भाटी ने बताया कि संभल-असमोली मार्ग पर सबसे ज्यादा जत्थे गुजरेंगे। इन जत्थों की निगरानी के लिए पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के जवान संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगे। सभी जत्थेदार व सेवादारों को बैठक में शासन की गाइडलाइन से अवगत करा दिया गया है। डीजे संचालकों को तय गाइडलाइन के अनुसार ऊंचाई और आवाज रखने की हिदायत दी है। साथ ही उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। शांतिपूर्ण तरीके से कांवड़ यात्रा को संपन्न कराना पुलिस-प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में सुरक्षा और व्यवस्था की तैयारियों को परखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें