फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना से घरों को करें रोशन

Sun, 17 Dec 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
street light - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने हर घर को बिजली से रोशन करने के लिए सौभाग्य योजना बनाई है। जिसकी शुरूआत 17 दिसंबर यानी रविवार से होगी। योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में जबकि अन्य लोगों को पांच सौ रुपये कनेक्शन दिया जाएगा। यह रुपये भी दस किस्तों में अदा करने होंगे। खास बात यह है कि सौभाग्य योजना का लाभ नहीं लेने और चोरी से बिजली का प्रयोग करने पर विभागचोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराएगा।
विज्ञापन


महंगाई के दौर में तमाम ऐसे लोग हैं जो बिजली का कनेक्शन नहीं ले सके हैं। जिस वजह से उनके घरों में रात के वक्त अंधेरा रहता है। इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने सौभाग्य योजना के जरिए घर-घर को बिजली से रोशन करने का मन बनाया है। योजना शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लिए है। जिसमें हरेक परिवार को कनेक्शन देकर घरों में उजियारा फैलाने का काम किया जाएगा।

योजना की शुरूआत शनिवार से होगी। संभल जिले में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बिजलीघरों पर शिविर लगाकर कनेक्शन दिए जाने का काम किया जाएगा। बहरहाल, सरकार की इस नई योजना से तमाम परिवारों को राहत मिलेगी। गरीबों को मुफ्त में कनेक्शन दिए जाने का प्रावधान है। जबकि अन्य लोगों को महज पांच सौ रुपये में कनेक्शन मिल सकेगा। ऐसे परिवारों को पचास रुपये के हिसाब से दस महीने तक किस्त अदा करनी होगी।
विज्ञापन


ऐसे मिलेगा कनेक्शन
- बिजलीघर पर लगने वाले शिविर में जाकर नाम, पता और मोबाइल नंबर बताएं।
- आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, वाहन लाइसेंस अथवा बैंक एकाउंट की प्रति साथ ले जाएं।
- व्यक्तिगत सूचनाओं के सत्यापन के साथ ही तुरंत बिजली का कनेक्शन दे दिया जाएगा।

कनेक्शन के पात्र
- आर्थिक, सामाजिक तौर पर कमजोर परिवारों के लिए मुफ्त में कनेक्शन मिलेगा।
- अन्य लोगों के लिए 50 रुपये की मासिक 10 किस्तों में कनेक्शन दिया जाएगा।

17 दिसंबर से सौभाग्य योजना शुरू हो रही है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बिजलीघरों पर शिविर लगाए जाएंगे। लोग कनेक्शन ले सकते हैं। विभाग को चेकिंग के दौरान बिजली प्रयोग वाले किसी घर में कनेक्शन नहीं मिला तो तुरंत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

पंकज शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें