संभल। जामा मस्जिद के पास सत्यव्रत चौकी का लोकार्पण रामनवमी पर हो सकता है। बृहस्पतिवार को एएसपी श्रीश्चंद्र पुलिस चौकी का निरीक्षण करने पहुंचे और तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिले का कंट्रोल रूम में सत्यव्रत पुलिस चौकी में बनेगा।
संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल के बाद मस्जिद के पास सत्यव्रत चौकी का निर्माण का निर्णय लिया गया था। इस पुलिस चौकी को सुरक्षा बढ़ाने के लिहाज से तैयार कराया गया है। दो मंजिला इस इमारत में कई कक्ष बनाए गए हैं। जिससे पर्याप्त फोर्स के ठहरने की व्यवस्था भी रहे। भवन को सुसज्जित और हाईटेक बनाया जा रहा है। जिले का कंट्रोल रूम भी इसी चौकी में बनेगा।
पुलिस चौकी में महाभारत के रथ की आकृति मुख्य गेट के सामने तैयार कराई गई है। यह आकृति राजस्थानी पत्थर से तैयार हुई है और कारीगर को भी राजस्थान से ही बुलाया गया है। इस आकृति को कारीगर द्वारा संवारा जा रहा है। कारीगर योगेश शर्मा ने बताया कि फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। इसको तैयार होने में 15 दिन का समय लगा है। इस आकृति में गीता के चौथे अध्याय से लिया गया भगवान श्री कृष्ण का प्रसिद्ध श्लोक भी लिखा गया है।