फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ

Mon, 14 Nov 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
कार्यक्रम
विज्ञापन
आजाद रोड स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन यात्रा की शुरूआत हुई। अमरोहा की शहीद बाबा दीप सिंह गतका पार्टी और बिजनौर के उलियापुर से आई बाबा फतेह सिंह गतका दल आकर्षण का केंद्र रहे। कुछ युवकों ने सड़क पर लेटकर अपने शरीर के ऊपर से बाइक गुजारी। इन्हें देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा रहे थे। राड फोड़ने समेत कई हैरतअंगेज करतब युवाओं ने दिखाए। चंदौसी के गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा की इस शोभायात्रा में पथरा के गुरुनानक देव दरबार का कीर्तन जत्था शामिल हुआ। 
विज्ञापन



श्री सुखमनी सेवा सोसाइटी के बैनर तले महिलाओं की मंडली चल रही थी जो गुरुनानक देव का गुणगान कर रही थी। श्री गुरुसिंह सभा के प्रधान सरदार गोपाल सिंह, जसवंत सिंह राजपाल के साथ सरदार जोगिंदर सिंह कालड़ा, गुरुबक्श सिंह, सरदार अवतार सिंह छाबड़ा, गुरुशरण सिंह बिन्नी, महेंद्र पाल सिंह सेठी, बलविंदर सिंह बेदी, सुनील कुमार, भूपेंद्र सिंह, जसवंत सिंह तनेजा, चनप्रीत सिंह, हरमीत सिंह, सतेंद्र सिंह राजपाल, अर्जुन सिंह, मंदीप सिंह, सुखवीर सिंह गोल्डी, हरविंदर सिंह खालसा, दलजीत सिह, दीपक सहगल, जसप्रीत सिंह रिक्की, मनप्रीत सिंह कालड़ा आदि ने सहयोग दिया। यात्रा में शामिल लोगों का फव्वारा चौक, संभल गेट, गुरुतेगबहादुर कालोनी,  लाठी बाजार में स्वागत हुआ। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें