फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सामने मुद्दे उठाने के लिए आज मुरादाबाद कूच करेंगे संभल जिले के सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले का सियासी माहौल गरमाने और अपनी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यानाकर्षण कराने के लिए संभल जिले के सपाई रविवार को सुबह नौ बजे मुरादाबाद के लिए कूच करेंगे। मुरादाबाद में सपा के कार्यकर्ता जनपद के किसानों के गन्ना मूल्य का मुद्दा उठाएंगे। हसनपुर मार्ग खराब होने के मुद्दे पर भी बात रखेंगे।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री से न मिलने दिया तो वे बाहर ही ढोल ताशा बजाएंगे। ऐसा इसलिए करेंगे ताकि मुख्यमंत्री उन्हें अपनी बात रखने के लिए बुला लें।
सपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक सपाई तीन गाड़ियों में मुरादाबाद के लिए कूच करेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने तहसील प्रशासन को भी दी है। ताकि जनता के मुद्दे उठाने में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर सियासी तीर चलाते हुए कहा कि अगर सरकार वास्तव में किसान हित में काम कर रही होती तो किसानों को उनका गन्ना मूल्य मिल जाता। उन्होंने यह भी कहा कि संभल-हसनपुर मार्ग पर हादसे होते रहते हैं क्योंकि सड़क खराब है।
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा तो बहुत पुराना है पर हकीकत में सच साबित नहीं हो सका। इसलिए अब सपा को सड़कों का मुद्दा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें