फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संस्कृत विद्यालय भी बनेंगे आदर्श स्कूल

Fri, 09 Aug 2024 05:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जनपद के संस्कृत विद्यालयों में बेहतर शिक्षा का माहौल बनाने के लिए उनका कायाकल्प किया जाएगा। अब यह विद्यालय भी आदर्श विद्यालय के रूप में तैयार किए जाएंगे। इन विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए शासन से प्रस्ताव मांगे गए है।
विज्ञापन

जिले में सात अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक सांस्कृतिक विद्यालय संचालित हैं। इन्हें सुधारने के लिए शासन की ओर से कभी कोई प्रयास नहीं किया गया। रखरखाव के अभाव में ये विद्यालय बदहाल होने लगे। लेकिन अब शासन ने संस्कृत विद्यालयों को सुधारने के लिए योजना बना ली है। इसके लिए शासन स्तर से प्रस्ताव मांगे गए हैं। माध्यमिक विद्यालयों में चल रही प्रोजेक्ट अलंकार योजना को अब संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में भी लागू किया गया है। ताकि इनकी दशा सुधर सके और इनमें पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकर अपना मनोरंजन कर सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक वेदराम कौशल ने बताया कि जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त सांस्कृतिक विद्यालय को सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रस्ताव मांगे गए थे। लेकिन अभी बजट के अभाव में सिर्फ श्री भागीरथी संस्कृत विद्यालय नगला अजमेरी गुन्नौर के कायाकल्प होने का ही प्रस्ताव भेजा गया है। बजट आने के बाद बाकि विद्यालयों के भी प्रस्ताव भेजे जाएंगे।
श्री रघुनाथ ब्रह्मचार्य आदर्श संस्कृत विद्यालय चंदौसी, श्री सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय चंदौसी, श्री शंकर संस्कृत विद्यालय मडकावली संभल, श्री भागीरथी संस्कृत विद्यालय नगला अजमेरी, श्री कल्याण संस्कृत विद्यालय दवथरा संभल, श्री गर्ग संस्कृत माध्यमिक विद्यालय कैथल चंदौसी, श्री देवी दयाल भागीरथी जनकल्याण वेदांग असदपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें