संभल। संभल के लाडम सराय निवासी न्यायिक कर्मचारी की कोरोना संक्रमण से जूझते हुए मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। न्यायिक कर्मचारी का अंतिम संस्कार कोरोना प्रॉटोकॉल के अनुसार किया गया। अंतिम संस्कार में न्यायिक अधिकारी भी शामिल होने पहुंचे। इस दौरान पुलिस की मुस्तैदी बनी रही।
सोमवार को लाडम सराय निवासी 45 वर्षीय न्यायिक कर्मचारी ने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से जूझते हुए अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। न्यायिक कर्मचारी एक सप्ताह पहले बीमार हुए थे। कोरोना की जांच कराई तो संक्रमित पाए गए। परिजनों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक सप्ताह तक उपचार चला और संक्रमण से जूझते हुए ही मौत हो गई। निजी अस्पताल की ओर से कोरोना प्रॉटोकॉॅल के अंतर्गत शव घर लाया गया और अंतिम संस्कार किया। न्यायिक कर्मचारी का अंतिम संस्कार उनके बेटे ने पीपीई किट पहनकर किया। अंतिम संस्कार में न्यायिक अधिकारी भी शामिल होने पहुंचे। हयातनगर थाना पुलिस की मुस्तैदी बनी रही। न्यायिक कर्मचारी की तैनाती चंदौसी न्यायालय में थी।