फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंजना गांव छुट्टा सांड़ ने महिला पर किया हमला, हाथ टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए प्रशासन नहीं चेता। सैजना गांव शुक्रवार को भोर में चार बजे किसान की पत्नी पर छुट्टा सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में उसका दाहिना हाथ टूट गया। प्लास्टर कराने के बाद परिजन महिला को घर लेकर गए हैं।
विज्ञापन

सैजना निवासी किसान वीरभान की पत्नी रूपवती गांव के नजदीक स्थित पशुशाला में पशुओं को चारा डालने के लिए गई थीं। लौटते समय रास्ते में अचानक छुट्टा सांड़ ने हमला कर दिया। महिला की चीख निकलने पर परिजन आ गए। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह से महिला को बचाया और संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला के पति वीरभान ने बताया कि गांव में छुट्टा पशुओं की संख्या 50 से ज्यादा है। आए दिन यह छुट्टा पशु हमला लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। अस्थायी गो आश्रय स्थलों में भी इनको नहीं रखा जा रहा। यह स्थिति तब है जब इसी गांव में 23 दिसंबर 2020 को 12वीं के छात्र दिनेश पाल की जान छुट्टा सांड के हमले में जा चुकी है। अब महिला पर हमला किया गया है। इसमें महिला हाथ टूटा और मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें