फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सफाईकर्मियों ने पंचायत सचिव पर लगाया अभद्रता का आरोप, हंगामा

Sun, 20 Oct 2024 04:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को पंचायत सचिव पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही ब्लॉक प्रमुख रवि कुमार को ज्ञापन देकर सचिव पर कार्रवाई की मांग की। सचिव पर कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धीरज कुमार की अगुवाई में दर्जनों सफाई कर्मचारी जुनावई ब्लाॅक परिसर में एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए पंचायत सचिव उमेश कुमार पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। कहा कि सफाईकर्मियों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सचिव पर कार्रवाई के लिए बीडीओ को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख को सौंपा। बीडीओ प्रमोद कुमार ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जबकि पंचायत सचिव उमेश कुमार ने सफाईकर्मियों के आरोपों को निराधार बताया है। इस दौरान चंद्रपाल सिंह, मानपाल सिंह, रामौतार, गौरव कुमार, ऋषिपाल, ममता, शिवकुमार, हुकुम पाल सिंह, मोहित कुमार, प्रेमपाल, सतीश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें