फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया

विज्ञापन
कृषि विधेयकों के खिलाफ संसद भवन के बाहर सांसदों के साथ प्रदर्शन करते संभल के सांसद डा. शफीकुर्रहम - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। कृषि विधेयकों का विरोध करने के लिए विपक्ष एकजुट होता दिख रहा है। विपक्षी दलों के सांसदों के साथ संभल के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने संसद भवन परिसर में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया है। इसके बाद बुधवार की शाम अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने भाजपा की सरकार को किसान विरोधी करार दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह देश किसानों का है। देश की तरक्की का रास्ता खेत खलिहान से होकर गुजरता है। इसलिए विपक्ष ने नारा दिया है- किसान है तो हिंदुस्तान है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को ऐसी उम्मीद नहीं थी कि भाजपा सरकार किसान विरोधी बिल लाएगी लेकिन भाजपा लाई। इसलिए पूरे देश में विरोध हो रहा है। किसान और मजदूर परेशान हो रहे हैं। राज्यसभा में हंगामा हुआ है। ऐसे में सवाल यह है कि जब किसान को इंसाफ नहीं मिलेगा तो देश कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को देश की नहीं, सिर्फ हिंदू राष्ट्र बनाने की चिंता है। इसलिए किसान और मजदूर विरोधी बिल लाए गए हैं। उनका सवाल यह है कि क्या यह देश कुछ बड़े अमीरों से ही चलेगा। उन्होंने कहा कि इस सवाल पर भाजपा को भी सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें