फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: युवक ने तनाव में आकर कीटनाशक का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने की पूछताछ

Mon, 29 Jan 2024 12:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल निवासी युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि युवक लंबे समय से तनाव में है। 
विज्ञापन
संभल में जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी युवक की हालत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी सतेंद्र कुमार (23) ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पिता ने बताया कि उनका बेटा वर्ष 2020 से मानसिक रूप से परेशान हैं।

विज्ञापन


बरेली के अस्पताल की दवाई भी चल रही है। अब कई दिन से परेशान घूम रहा था। रविवार को उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां हालत में सुधार हो रहा है। कैलादेवी थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि युवक के द्वारा कीटनाशक सेवन करने की सूचना पर अस्पताल पहुंचकर जानकारी की है। अभी तक जानकारी सामने आई है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था और उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें