फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: बारिश के चलते दीवार गिरी, मलबे में दबने से कक्षा चार की छात्रा की मौत, मामा के घर आई थी अलीना

Fri, 02 May 2025 08:16 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई

सार

बहजोई में बारिश के दाैरान दीवार गिरने से ननिहाल आई कक्षा चार की छात्रा की मौत हो गई। वह अपने पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहजोई के गांव अकबरपुर में बारिश के चलते गिरी दीवार के नीचे दबने से कक्षा चार की छात्रा अलीना (12) की मौत हो गई। छात्रा अपनी ननिहाल में घूमने के लिए आई थी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बिना किसी कार्रवाई के शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार की सुबह हुआ है। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कोकावास निवासी सलीम की बेटी अलीना गांव के प्राइवेट स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती थी। आठ दिन पहले अलीना अपनी मां शहनाज के साथ बहजोई के गांव अकरबरपुर में ननिहाल घूमने आई थी।

मामा इरशाद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नौ बजे बारिश हो रही थी। उसी समय मकान की दीवार अचानक से ढह गई। इसकी चपेट में आकर अलीना गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। बताया कि करीब दस मिनट बाद मलबे से छात्रा को बाहर निकाला गया गया था।
विज्ञापन


उस समय शरीर में हलचल दिख रही थी। पहले बहजोई में उपचार कराया और बाद में चंदौसी ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। छात्रा अपने पांच बहन भाइयों में चौथे नंबर की थी।

विज्ञापन

आधा घंटे की बारिश से लोगों को मिली राहत
चंदौसी में बीते दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे से शुरू हुई आधा घंटे की हल्की बारिश से राहत महसूस की गई। मौसम सुहावना हो गया। वहीं शहर में कई जगह सड़कों पर कीचड़ फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया, आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। करीब सुबह साढ़े नौ बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई। इस बीच बच्चे व बड़े बारिश में भीगते नजर आए। बाजारों में भी लोगों की रौनक कम हो गई।

रिमझिम बारिश का लोगों ने जमकर आनंद लिया। वहीं ठंडी हवाओं ने काफी हद तक लोगों को गर्मी से राहत दी। दोपहर करीब 12 बजे के बाद फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। धूप निकलने से लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ गई। शाम को मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें