फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal violence : सपा सांसद बर्क को दिल्ली आवास पर SIT ने थमाया नोटिस, नेताजी ने कहा- करेंगे जांच में सहयोग

Wed, 26 Mar 2025 02:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल/दिल्ली

सार

अधिकारियों के अनुसार पहले टीम संभल स्थित उनके घर पर गई थी पर वहां कोई नहीं मिला। इसके कुछ घंटों के बाद सांसद को दिल्ली में नोटिस दिया गया। 
विज्ञापन
सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल हिंसा मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क को उनके दिल्ली स्थित आवास पर नोटिस दिया।अधिकारियों के अनुसार पहले टीम संभल स्थित उनके घर पर गई थी पर वहां कोई नहीं मिला। इसके कुछ घंटों के बाद सांसद को दिल्ली में नोटिस दिया गया। 

विज्ञापन


नोटिस मिलने के बाद बर्क ने पीटीआई को बताया कि उन्हें 8 अप्रैल को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है और वह जांच में सहयोग करेंगे। सांसद ने फोन पर बताया कि मुझे नोटिस मिला है। चूंकि मैं सांसद हूं और इस देश का नागरिक हूं, इसलिए मैं जांच में सहयोग करूंगा। 

बताया कि मुझे 8 अप्रैल को बुलाया गया है और मैं जाऊंगा। हालांकि, उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को 'निराधार' बताया और कहा कि मुझे कानून, संविधान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें