शारिक साटा के दुबई में होने की चर्चा
शारिक साटा की बवाल में भूमिका स्पष्ट होते ही पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई। इसके चलते शारिक साटा का परिवार भी भूमिगत हो गया है। एसपी का कहना है कि उसका परिवार भाग गया है। ऐसी जानकारी मिली है। शारिक साटा दुबई में रहकर ही गिरोह चलाता है। जो सदस्य संभल में रहते हैं उन्होंने भी अपने अपने घर छोड़ दिए हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि जिसकी बवाल में भूमिका है उसको छोड़ा नहीं जाएगा।
कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए, पूछताछ जारी
कोतवाली पुलिस ने कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। उनसे पूछताछ चल रही है। 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद जो फोटो उपद्रवियों के सामने आए थे। उन फोटो के आधार पर ही उपद्रवी चिह्नित किए जा रहे हैं। शक के आधार पर भी पूछताछ की जा रही है। 70 उपद्रवी पुलिस जेल भेज चुकी है।
संभल कोतवाली पुलिस ने 50 उपद्रवी जेल भेजे हैं। जबकि 20 उपद्रवी नखासा थाने से जेल गए हैं। संभल कोतवाली से 45 उपद्रवी वांछित चल रहे हैं। नखासा थाने से 24 उपद्रवी वांछित हैं। इसी क्रम में संदिग्धों से लगातार पुलिस पूछताछ कर रही है।