नाै पत्थरबाज गिरफ्तार कर जेल भेजे, फोटो के आधार पर हुई गिरफ्तारी
संभल कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 9 पत्थरबाज उपद्रवी भी गिरफ्तार किए हैं। इन उपद्रवियों ने पत्थरबाजी के अलावा आगजनी और तोड़फोड़ की थी। पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। उपद्रव के दौरान जो फोटो लिए गए उसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
एएसपी ने बताया कि जो उपद्रवी गिरफ्तार किए गए हैं उसमें कोतवाली क्षेत्र के देहली दरवाजा निवासी तहजीब, अजहर अली, असद, कागजी सराय निवासी दानिश, शुऐब, आलम, मोहल्ला जगत निवासी दानिश, आलम सराय निवासी शानेआलम और कोटगर्वी निवासी बाकिर शामिल हैं।
एएसपी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने पथराव के साथ आगजनी और तोड़फोड़ की थी।