फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा: पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया, अब तक 49 आरोपियों को भेजा गया जेल

Fri, 27 Dec 2024 10:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब तक 49 उपद्रवी जेल भेजे जा चुके हैं। 450 उपद्रवियों की पहचान हुई है।
विज्ञापन
Sambhal Jama Masjid Case: - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए उपद्रव में शामिल उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की एसआईटी लगी है। कोतवाली पुलिस ने बवाल से जुड़े मामले में छानबीन के लिए कई संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


हालांकि हिरासत में संदिग्ध होने से पुलिस ने इनकार किया है। अभी तक हुई पुलिस की कार्रवाई में 49 उपद्रवी जेल जा चुके हैं। हालांकि विदेशी कारतूस किस पिस्टल से चले वह पिस्टल पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। विदेशी खोके बैलिस्टिक एक्सपर्ट को भेजे गए हैं।

उनकी रिपोर्ट आने का भी पुलिस को इंतजार है। बैलिस्टिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट भी इस बवाल की विवेचना में शामिल की जानी है। मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। इसी दौरान मोहल्ला कोटपूर्वी में बवाल शुरू हो गया था।
विज्ञापन


उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की थी। साथ ही कई वाहनों को फूंक दिया था। इस उपद्रव में पांच लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने जामा मस्जिद के नजदीक हालात पर काबू पाए तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी।

इन तीन स्थानों पर हुए बवाल के फोटो और वीडियो की पुलिस ने छानबीन की तो 450 उपद्रवियों के चेहरे सामने आ गए। 100 उपद्रवियों के नाम और पते की जानकारी पुलिस को मिल गई। इसके अलावा 49 उपद्रवी जेल भेजे जा चुके हैं। अब जो हिरासत में लिए गए हैं उनकी भूमिका मिलने पर जेल भेजा जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें