फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बावड़ी की पहली मंजिल के एक गलियारे में दिखने लगा फर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी में छठे दिन पहली मंजिल के गलियारों से मिट्टी हटाने का काम किया गया। 40 से 45 मजदूर गलियारों से मिट्टी निकाल कर ट्रैक्टर-ट्राली में भरने में लगे रहे। दिन भर की मेहनत के बाद पहली मंजिल के एक साइड के गलियारे का पूरा फर्श साफ कर दिया गया है। वहीं बावड़ी में उतर रही सीढि़यों के सामने बावड़ी का कुआं बताया जा रहा है। जिससे वहा मिट्टी इकट्ठा कर वहां की खोदाई पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि पहली मंजिल की पूरी तरह से सफाई होने के बाद ही कुआं की साइड वाली की मिट्टी निकाली जाएगी।
बृहस्पतिवार को भी भी सुबह साढ़े 10 बजे करीब नगर पालिका परिषद की सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंची। दो सिफ्ट में 40-45 मजदूरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। लंच टाइम तक एक टीम काम कर रही है तो लंच के बाद दूसरी टीम काम कर रही है। सुबह 10 बजे एएसआई की टीम के सर्वे के बाद करीब 11 बजे मजदूर फावड़ा और परात लेकर बावड़ी के प्रथम मंजिल पर पहुंचे।
जहां गलियारों से मिट्टी हटाने का काम शुरू किया। सीढि़यों तक मजदूर लाइन में खड़े होकर एक दूसरे से मिट्टी से भरी परात लेकर ट्रैक्टर-ट्राॅली तक पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक कार्य बंद कर दिया गया। तब तक बावड़ी में सीढि़यों से उतरने के बाद दायीं ओर के गलियारे के फर्श को पूरी तरह से साफ कर दिया गया। जबकि दूसरी तरफ के गलियारे की मिट्टी उस ओर के गेट पर लाकर काम रोक दिया गया।
इतना ही नहीं बावड़ी की सीढि़यों के सामने वाली साइड में कुआं बताया जा रहा है। जिससे वहां का गेट मिट्टी भर कर बंद कर दिया गया है। इसकी खोदाई ऊपरी मंजिल की सफाई करने के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें