फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा में बड़ा खुलासा: नईम और कैफ का हत्यारोपी वारिस गिरफ्तार, शारिक साटा के कहने पर की थी फायरिंग

Sat, 25 Jan 2025 08:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल पुलिस ने शारिक साटा गिरोह के सदस्य वारिस को गिरफ्तार किया है। उसने हिंसा के दाैरान गोली चलाने और दो लोगों की हत्या की बात कबूल की है। वारिस के पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनमें आपराधिक गतिविधियों के सबूत मिले हैं। 
विज्ञापन
हिंसा में फायरिंग करने वाला वारिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल कोतवाली पुलिस ने शारिक साटा गिरोह के सदस्य खग्गू सराय निवासी वारिस को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि वह 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल में शामिल था और गोली भी चलाई थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा बताया है कि वह बवाल में शामिल होने के लिए शारिक साटा के कहने पर गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। जिसमें वह यह कहता सुनाई दे रहा है कि सामान (तमंचा) ले आना। पुलिस ने मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। बाकी डाटा भी खंगाला जा रहा है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी शारिक साटा गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

24 नवंबर को आरोपी के द्वारा चलाई गई गोली से तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ और कोटपूर्वी निवासी नईम की जान गई थी। इन दोनों ही मृतकों के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पकड़े गए आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने ही नईम और कैफ की हत्या की है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस पर फायरिंग, आगजनी और तोड़फोड़ में भी शामिल रहा है। एसपी ने बताया कि शारिक साटा गिरोह के सदस्य मुल्ला अफरोज को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। उसके द्वारा चलाई गई गोली से भी दो लोगों की जान गई थी। एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें