फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा: पुलिस पहरे के बीच जामा मस्जिद में जुमा नमाज, 1500 लोग हुए शामिल, युवाओं की उपस्थिति दिखी कम

Fri, 06 Dec 2024 07:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

जामा मस्जिद में जुमा नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। जिसमें 1500 से अधिक लोग शामिल हुए। सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय घेराबंदी, ड्रोन निगरानी, और भारी पुलिस बल तैनात रहा।  
विज्ञापन
संभल में जुमा नमाज के दाैरान पुलिस तैनात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामा मस्जिद में जुमा नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। इस दौरान एहतियाती तौर पर फोर्स का पहरा रहा और ड्रोन से निगरानी की गई। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन

संभल में जुमा नमाज के दाैरान पुलिस तैनात - फोटो : संवाद
साथ ही कहा कि यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। जिससे पुलिस कार्रवाई कर सके। शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे के बाद से ही जामा मस्जिद में लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। 1.40 बजे नमाज अदा की गई।

संभल में जुमा नमाज के दाैरान पुलिस तैनात - फोटो : संवाद

1500 से ज्यादा लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। मस्जिद के रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी। जिससे कोई वाहन मस्जिद के नजदीक तक नहीं पहुंचे। लोग बैरिकेडिंग से पैदल ही मस्जिद तक पहुंचे। सभी बैरिकेडिंग तक पुलिस का पहरा रहा। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुरक्षा तीन घेरों में लगाई गई थी।

संभल में जुमा नमाज के दाैरान पुलिस तैनात - फोटो : संवाद
जिस सड़क से उपद्रवी जामा मस्जिद के नजदीक तक पहुंचे थे। उस सड़क पर भी बैरिकेडिंग कर फोर्स को तैनात किया गया। इसके अलावा मस्जिद के आसपास ड्रोन से निगरानी कराई गई। एसपी ने बताया कि जुमा नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई है।
विज्ञापन

संभल में हिंसा के बाद हालात होने लगे सामान्य - फोटो : संवाद
सुरक्षा के लिए रेंज के सभी जिलों से आई फोर्स के साथ पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ के जवान तैनात किए गए। इसके अलावा मजिस्ट्रेट व पुलिस के अधिकारी निगरानी पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें