फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal violence: सांसद बर्क और विधायक के बेटे से पूछे गए 50 से ज्यादा सवाल, पुलिस वाहन फूंकने वाला गिरफ्तार

Thu, 17 Apr 2025 05:08 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक के बेटे सुहेल इकबाल ने न्यायिक जांच आयोग के सवालों का जवाब देने की पुष्टि की है। 24 नवंबर को हुए बवाल में दोनों पर भड़काऊ भाषण और भीड़ को उकसाने का आरोप है। इस मामले में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली जेल में हैं। उधर हिंसा के दाैरान पुलिस वाहन फूंकने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : ट्वविटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि न्यायिक जांच आयोग की ओर से लखनऊ में करीब 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए। इनमें 19,22 और 24 नवंबर को लेकर अधिकांश सवाल थे। मुझे न्यायिक जांच आयोग पर पूरा भरोसा है। 24 नवंबर को हुए बवाल की हकीकत सामने आएगी और न्याय होगा।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि सवाल क्या थे और उनका जवाब क्या था यह गोपनीय है। बस इतना ही कहना चाहता हूं कि हर सवाल का जवाब पूरी जिम्मेदारी से दिया है। मुझे भी न्यायिक जांच आयोग पर पूरा भरोसा है कि उनकी कार्रवाई पूरी होने के बाद न्याय होगा। वहीं, विधायक के बेटे सुहेल इकबाल ने कहा कि 19, 22 और 24 नवंबर को जो भी हुआ है।

उनको लेकर सवाल किए गए। सभी का जवाब दे दिया गया है।  मालूम हो 24 नवंबर को हुए बवाल में सांसद पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। विधायक के बेटे पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा है। सांसद और विधायक के बेटे एक एफआईआर में नामजद आरोपी हैं।
विज्ञापन


इसी एफआईआर में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को गिरफ्तार किया गया है। जो 23 मार्च से अभी तक जेल में बंद हैं। न्यायिक जांच आयोग द्वारा जामा मस्जिद कमेटी के दो सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं। हालांकि जामा मस्जिद कमेटी के सदर के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।

Amarnath Yatra 2025: मुरादाबाद में पंजीकरण न होने पर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस, दस घंटे से लाइन में लगे थे लोग

सांसद बर्क से तीन घंटे तक पूछताछ 
संभल हिंसा की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग के समक्ष सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल ने बुधवार को अपना बयान दर्ज कराया। करीब तीन घंटे तक दोनों ने आयोग के सवालों का सामना किया। आयोग के सदस्य एवं पूर्व डीजी एके जैन ने बताया कि सांसद और विधायक के बेटे का बयान दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले आयोग ने संभल के एसपी केके बिश्नोई का बयान भी दर्ज किया था। राजधानी के हजरतगंज जनपथ मार्केट सचिवालय में स्थित आयोग के कार्यालय में सांसद जियाउर्रहमान बर्क के साथ सपा विधायक इकबाल महमूद और उनका बेटा सोहेल इकबाल आए थे। हालांकि आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने सांसद और विधायक के बेटे से गहनता से पूछताछ की और बयान दर्ज किया।

बाहर आने के बाद सांसद ने आयोग द्वारा पूछे गए सवालों की जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। जब पहले दिन सर्वे हुआ था, मैं संभल में मौजूद था। जिस दिन हिंसा की घटना हुई, मैं शहर में नहीं था। मुझे पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। जब एक सांसद को इंसाफ के लिए लड़ना पड़ रहा है तो आम आदमी का क्या हाल होता होगा।

जो मुझसे जानकारी मांगी गई, जो सवाल पूछे गए, उसकी जानकारी उपलब्ध करा दी है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। मुझे न्याय मिलने का पूरा भरोसा है। वहीं सोहेल ने कहा कि घटना के दिन मैं संभल में मौजूद था। हमें अदालत और न्यायिक आयोग पर पूरा भरोसा है। वहीं विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि समाजवादी पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है, इसलिए राजनीतिक साजिश के तहत हम लोगों को परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस की गाड़ियां फूंकने का एक और आरोपी गिरफ्तार
नखासा थाना पुलिस ने मोहल्ला हिंदूपुरा खेड़ा निवासी मोहम्मद कमाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी 24 नवंबर को हुए बवाल में शामिल था। असमोली सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह पक्का बाग और नखासा तिराहे पर हुए उपद्रव में शामिल था। पुलिसकर्मियों की बाइकों को भी फूंकने में शामिल रहा और पत्थरबाजी भी की थी। सीओ ने बताया कि आरोपी की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान की गई है। वहीं बवाल में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस लगातार तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें