फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: यूपी पुलिस के सिपाही ने फंदे में लटककर दी जान, एसडीएम की सुरक्षा में थे तैनात, परिजन भी मौके पर पहुंचे

Tue, 15 Aug 2023 09:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजला नेटवर्क, संभल

सार

परिजनों ने बताया कि जवान की पत्नी भी पुलिस में तैनात है। दोनों के बीच कुछ दिन से अनबन चल रही थी। इसी से आहत होकर रजत गिरि ने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
संभल में सिपाही के आत्महत्या करने की घटना के बाद माैके पर अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल कोतवाली संभल क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे सिपाही रजत गिरि  ने मंगलवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। वह बिजनौर जिले के थाना चांदपुर अंतर्गत गांव सैदपुर के रहने वाले थे। संभल एसडीएम न्यायालय सुरक्षा की ड्यूटी कर रहे थे।

विज्ञापन


रजत गिरि ने मंगलवार की सुबह घर के मोबाइल नंबर पर आत्महत्या करने का मैसेज किया था। परिजनों ने दोपहर के समय मैसेज देखा तो संभल आ पहुंचे। कोतवाली पहुंचकर जानकारी दी। शाम को चार बजे करीब पुलिस रजत के कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।

पुलिस ने तोड़कर दरवाजा देखा तो रजत रस्सी के सहारे पंखे से लटके हुए थे। उनकी मौत हो गई थी। दादा ने बताया कि उनके पोते की पुलिस में वर्ष 2018 में भर्ती हुई थी। वर्ष 2021 में अमरोहा निवासी युवती से शादी की थी। पत्नी भी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर बागपत जिले में तैनात है।
विज्ञापन


कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।  इसी से आहत होकर उसने अपनी जान दे दी। सिपाही की मौत की सूचना पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मुरादाबाद में भी फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव

मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी की आवासीय कॉलोनी के क्वार्टर में 25 वर्षीय सिपाही ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सिपाही के परिवार का आरोप है कि उन्नास की रहने वाली एक युवती उसे ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये की रिमांड कर रही थी।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है। अमरोहा के चक्काली लेट निवासी सूरजपाल 2019 में यूपी पुलिस में बतौर सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती पुलिस अकादमी में चल रही था।

सूरज के परिवार के लोगों ने बताया कि रामपुर में तैनात महिला कांस्टेबल उसकी सगाई हो चुकी थी। जल्द ही दोनों की शादी होने वाली। इसकी भनक उन्नाव में रहने वाली एक लड़की को लगी तो उसने सिपाही को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पुलिस अकादमी में ट्रांसफर होने से पहले सूरज पाल सीतापुर में तैनात था। सीतापुर में तैनाती के दौरान अजयपाल की ड्यूटी उन्नाव कचहरी में लगी थी। इसी दौरान वहां रहने वाली एक युवती अजयपाल के संपर्क में आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें