फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: हाईवे पर धनीपुर के पास दो वाहन टकराए, चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

Fri, 29 Sep 2023 02:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
संभल में हादसे के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुनावई क्षेत्र के गांव धनीपुर के पास ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रहे छोटा हाथी की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक में सवार जिला बदायूं के गांव भटपुरा निवासी आरूक (35) की मौत हो गई। उसका भाई निजामुद्दीन (26), जिला हरदोई निवासी छोटा हाथी चालक शिवम (40) घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला बदायूं के थाना उसैत के गांव भटपुरा निवासी आरूक अपने भाई निजामुद्दीन के साथ गाजियाबाद में कबाड़ी का काम करता था। वह छोटा हाथी में सवार होकर अपने छोटे भाई के साथ गांव जा रहा था।

शुक्रवार सुबह करीब चार बजे मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर जुनावई क्षेत्र में गांव धनीपुर के पास आगे जा रहे ट्रक के सामने अचानक छुट्टा पशु आ गया। उसे बचाने के लिए ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। तेजगति में आ रहा छोटा हाथी पीछे से ट्रक में घुस गया।
विज्ञापन


छोटा हाथी आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में छोटा हाथी में सवार जिला बदायूं के गांव भटपुरा निवासी आरूक, उसका भाई निजामुद्दीन, जिला हरदोई निवासी छोटा हाथी चालक शिवम घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घायलों को सीएचसी जुनावई ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने आरूक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल निजामुद्दीन व शिवम को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन भी आ गए हैं। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक आरूक के दो बच्चे भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें