फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत, हादसे के बाद अज्ञात आरोपी चालक फरार

Tue, 10 Nov 2026 11:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल

सार

अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया था। घायल अवस्था में सीएचसी भर्ती कराया। जहां मृत घोषित कर दिया। गुन्नौर सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात गवां-बबराला मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया था। घायल अवस्था में सीएचसी भर्ती कराया। जहां मृत घोषित कर दिया। गुन्नौर सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


गांव जहानपुर की मढ़ैया निवासी सौरभ अपने ममेरे भाई संजय के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे वे गवां-बबराला मार्ग पर कायनात गर्ल्स इंटर कॉलेज के नजदीक पहुंचे तो उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जाकर गिरे। उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी वाहन से रजपुरा सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी ओर हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब यह दोनों भाई किसी से मिलने के बाद घर लौट रहे थे। भैया दूज से एक दिन पहले हुए हादसे में दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें