फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल में दो करोड़ के पटाखे हुए धुआं, सराफा कारोबारी समेत तीन लोग आतिशबाजी में झुलसे

Tue, 10 Nov 2026 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिलेभर में आतिशबाजी की खूब बिक्री हुई है। विक्रेताओं के अनुसार दो करोड़ रुपये से ज्यादा की आतिशबाजी जिलेभर में बिक्री होने का अनुमान है। संभल और चंदौसी में सबसे ज्यादा बिक्री हुई।
विज्ञापन

प्रशासन ने जिलेभर में 13 स्थानों पर पटाखा बाजार लगाने के लिए अनुमति दी थी। इसमें 50 से ज्यादा दुकानदारों को आतिशबाजी बिक्री करने के लिए लाइसेंस जारी किए गए। संभल में कुरुक्षेत्र मैदान पर बाजार लगाया गया। सरायतरीन और हयातनगर में भी खूब बिक्री की गई। इसी तरह चंदौसी, बहजोई, गुन्नौर, बबराला और देहात क्षेत्र में छोटी-छोटी दुकानें लगाई गईं। अनुमान के मुताबिक दो करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री इस बार दिवाली पर की गई है। वहीं आतिशबाजी से सराफा कारोबारी समेत तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें