गांव के मुख्य मार्ग व कई जगह हैं जेट्रोफा
गांव साकिन शोभापुर मुन्जब्ता के निवासी वीरपाल ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग और कई जगह पर जेट्रोफा के पेड़ लगे हुए हैं। ऐसे में बच्चे आसपास में खेलने के लिए निकल जाते हैं। जेट्रोफा पर फल भी गिरे पड़े रहते हैं। जिनको अनजाने में बच्चे खा लेते हैं, जिससे उनकी हालत बिगड़ जाती है।
जेट्रोफा को जंगली एरंड कहते हैं। यह एक बहुउद्देशीय झाड़ीनुमा पौधा है। जेट्रोफा के फल में न्यूरोटॉक्सिक टाइप का जहर होता है। यह सीधे व्यक्ति के दिमाग पर असर डालता है। ज्यादा खाने से व्यक्ति गहरी व लंबी नींद में जा सकता है। एक सीमा से अधिक खाने पर मौत भी हो सकती है। - डॉ. मनोज चौधरी, अधीक्षक, सीएचसी पवांसा