फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में हुए हादसे के दौरान घायल हुए संभल के छात्र ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव जयसिंह थरैसा निवासी अभिषेक राघव (20) पुत्र राजेश सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक दो दिन पहले बदायूं के वजीरगंज में हुए सड़क हादसे के दौरान घायल हो गया था। रविवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार को चंदौसी के गांव सराय ज्वालापुरी निवासी चचेरे बहनोई आदित्य के साथ बदायूूं गया था।
विज्ञापन

चचेरे बहनोई का रेलवे का पेपर था। शुक्रवार की रात घर लौटने के लिए रोडवेज नहीं मिली तो बदायूं से बिसौली के लिए डग्गामार मारूति वैन में सवार हो गए। वजीरगंज में सड़क हादसा हो गया। इसमें उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार की दोपहर उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। युवक अपने दो भाईयों में दूसरे नंबर का था। मां राजवाला का रोरो कर बुरा हाल है। देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें