फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Seat: चुनाव प्रचार हुआ तेज... मैदान में डटे 12 प्रत्याशी, तीसरे चरण में सात मई को मतदान

Tue, 23 Apr 2024 03:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल लोकसभा सीट पर सात मई को मतदान होगा। इसके लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है। अब सीट पर 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
शंकर इंटर कॉलेज में पोलिंग बूथ का निरीक्षण करते सामान्य प्रेक्षक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल लोकसभा सीट की चुनाव प्रक्रिया में नाम वापसी के आखिरी दिन सोमवार को एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। अब भाजपा सपा, बसपा सहित अन्य सभी प्रत्याशी सात मई को होने वाले मतदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।  

विज्ञापन


संभल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होने हैं। इसके लिए 12 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 19 अप्रैल तक संभल लोकसभा सीट के लिए 21 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए थे। 20 अप्रैल को जांच के दौरान नौ नामांकन पत्र अधूरे मिले थे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने जांच में अपूर्ण मिले नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया था तथा जांच में सही नामांकन पत्र मिलने पर 13 दावेदारों को प्रत्याशी घोषित किया था। सोमवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। शाम तीन बजे तक निर्दलीय प्रत्याशी तूबा ने अपना पर्चा वापस ले लिया।

विज्ञापन

सामान्य प्रेक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण
लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अमित कुमार ने संभल पहुंचकर पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान मूलभूत व्यवस्थाएं देखीं। कुछ कमियां मिलीं, इस पर जिम्मेदारों को समय से व्यवस्थाएं पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए गए। पोलिंग बूथ पर पहुंचने वाले मतदाताओं के लिए शुद्ध पानी, शौचालय आदि की सुविधा दी जाएगी।

जिला प्रशासन के साथ चुनाव में लगाए गए अधिकारी इसका आकलन कर रहे हैं। सोमवार को संभल के शंकर इंटर कॉलेज में सामान्य प्रेक्षक अमित कुमार ने बूथों की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बताया कि तैयारियों का आकलन किया है। प्रयास रहेगा कि सुविधाएं मतदाताओं को मिलें, ताकि किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
जिया उर्रहमान बर्क  (समाजवादी पार्टी), परमेश्वर लाल सैनी (भारतीय जनता पार्टी), चौधरी सौलत अली (बहुजन समाज पार्टी), जयगम उल इस्लाम (जनता शासन पार्टी), पवन कुमार (लोग पार्टी), डॉ. राशिद (पीस पार्टी), संतोष ( किसान क्रांति दल), अनुज वार्ष्णेय  (निर्दलीय), तौफीक अहमद (निर्दलीय), महेंद्र सिंह (निर्दलीय), मोहम्मद वसीम (निर्दलीय), वसीम (निर्दलीय)।
विज्ञापन

संभल लोकसभा सीट एक नजर
कुल बूथ                1943 
कुल मतदाता          1892360 
पुरुष मतदाता         1009956 
महिला मतदाता        882282 
थर्ड जेंडर               122 

कुल विधानसभा क्षेत्र- (चंदौसी, संभल, असमोली, बिलारी, कुंदरकी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें