फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में प्रर्याप्त है ऑक्सीजन, अभी और मंगाए जा रहे हैं ऑक्सीजन सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। काफी संख्या में लोगों की जान भी जा चुकी है। इस बीच ऑक्सीजन का संकट लोगों के लिए और ज्यादा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। लेकिन संभल जिले के लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं। स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन के सिलिंडर मौजूद हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक 190 सिलिंडर स्टोर हैं और अभी 100 सिलिंडर का स्टॉक मंगाया जाना बाकी है। ऑक्सीजन की जरूरत गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए पड़ती है।
विज्ञापन

संभल में कोरोना संक्रमित मरीज काफी संख्या में मिल रहे हैं। लेकिन कुछ मरीजों की हालत गंभीर है। जो मरीज गंभीर हालत में मिल रहे हैं उन्हें एल टू कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जिले के दो एल टू अस्पतालों में अब तक करीब 50 मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों में से भी कुछ ही मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है।
स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि हमारे जिले में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन के सिलिंडर मौजूद हैं और स्टॉक मंगा कर रखा जा रहा है। ऑक्सीजन की किल्लत न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी योजना बनाकर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें