फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के हस्तशिल्प उत्पाद अब लखनऊ में चमकेंगे

Wed, 03 Jan 2018 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
मुरादाबाद में सजा हस्तशिल्प बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश-विदेश में धूम मचा चुके संभल और सरायतरीन के हस्तशिल्प उत्पाद अब अपने ही प्रदेश में अपनी पहचान पाएंगे। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर 24 जनवरी को लखनऊ स्थित हस्तशिल्प ग्राम में मुख्यमंत्री के सामने हड्डी सींग से तैयार तमाम उत्पाद रखे जाएंगे। इसके लिए हस्तशिल्प ग्राम में एक स्टाल की बुकिंग हो गई है। अपने उत्पादों की बदौलत सराहना पा चुके उद्यमी और कारीगर इसमें अपने नए प्रोडक्ट पेश करेंगे।
विज्ञापन



संभल और सरायतरीन में हड्डी सींग को तराश कर तमाम सजावटी आइटम तैयार किए जाते हैं। इन उत्पादों की मांग अरब देशों और यूरोप से लेकर अमेरिका तक में है। लेकिन अपने प्रदेश के लाखों लोग प्रदेश के हस्तशिल्प और हुनरमंद कारीगरों से वाकिफ नहीं हैं। उन्होंने उत्पादों को देखा भी नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने एक नई पहल की है। हस्तशिल्प के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए संभल-सरायतरीन ही नहीं प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रसिद्ध उत्पाद का प्रदर्शन एक छत के नीचे कराने के लिए हस्तशिल्प ग्राम में पूरे एक वर्ष का एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन में हस्तशिल्पियों और निर्यातकों को अपने उत्पाद प्रस्तुत करने तथा उनके लिए राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का मौका मिलेगा। प्रदेश के दूसरे जनपदों के लोग उत्पाद देख सकेंगे। देश विदेश के खरीदार भी आएंगे। इससे बिक्री के लिए नया बाजार खुल सकता है। लखनऊ का हस्तशिल्प ग्राम को नोएडा के एक्सपो मार्ट की तर्ज पर बनाया गया है। इसलिए उद्यमी भी इसमें रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस 24 जनवरी को है। उस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित हस्तशिल्प ग्राम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैयार होने वाले हस्तशिल्प उत्पादों के मेले का उद्घाटन करेंगे। इसमें संभल-सरातरीन से अपने खास उत्पादों के लिए पुरस्कार जीत चुके अशरफ भागीदारी करेंगे। वह अपने प्रोडक्ट को प्रदर्शित करने के लिए स्टाल लगाएंगे। उनके उत्पादों का 15-30 दिन तक डिस्पले रहेगा। इसके बाद दूसरे उद्यमियों और कारीगरों को भी उत्पाद प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। पूरे एक वर्ष तक यह आयोजन चलेगा।
श्रीनाथ पासवान, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक।

 जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने मुझे लखनऊ के मेले के लिए आमंत्रित किया है। मैं तैयारी कर रहा हूं। वहां पर अपने प्रोडक्ट प्रदर्शित करूंगा। इसे लेकर मैं उत्साहित हूं।
विज्ञापन

मोहम्मद अशरफ, हस्तशिल्प के पुरस्कार विजेता।

यह हैं उत्पाद
फर्नीचर डेकोरेशन, आभूषण, कंघी, हैंडल, बटन, बाल टाइल्स, कटलरी तथा किचन उत्पाद आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें