फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में सुरक्षा और कड़ी: रायसत्ती और बबराला में बनेंगे थाने, चार चौकियां हो रहीं तैयार, हर जगह लगेंगे कैमरे

Sat, 22 Mar 2025 06:56 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायसत्ती पुलिस चौकी और बबराला को थाना बनाया जाएगा। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संभल शहर अतिसंवेदनशील होने के कारण सुरक्षा उपाय लगातार बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
संभल में हिंसा (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल के बाद संभल शहर की सुरक्षा मजबूत किए जाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। रायसत्ती पुलिस चौकी जल्द ही थाना बनेगी। इसके लिए राजस्व विभाग से जमीन मिल गई है। थाने के लिए शासन से बजट का इंतजार है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संभल शहर अतिसंवेनशील है।

विज्ञापन


इसमें सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि रायसत्ती पुलिस चौकी जिस भवन में संचालित होती है उसके आसपास राजस्व विभाग की जमीन भी थी। जो पुलिस विभाग को दे दी गई है। अब शासन को प्रस्ताव भेजा है। थाने के लिए बजट मिल जाए तो थाने का कार्य शुरू कराया जाए।

बताया कि बबराला में नया थाना बनना है। उसके लिए भी जमीन मिल गई है। उसका भी प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा जुनावई थाना तो बन गया है लेकिन जमीन की कमी के चलते भवन नहीं बना है। अब जमीन मिल गई है तो उसके भवन का भी प्रस्ताव शासन को भेजा है।

विज्ञापन

सत्यव्रत पुलिस चौकी समेत शहर में चार चौकियां बनाई जा रहीं
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने सत्यव्रत पुलिस का निर्माण बवाल के बाद शुरू कराया था। जिसका अभी निर्माण पूरा नहीं हुआ है। अगले महीने तक पुलिस चौकी में स्टाफ की तैनाती होने की उम्मीद है। इस पुलिस चौकी में पुलिस का जिला कंट्रोल रूम भी बनाया जाना है। टावर लग चुका है। टेस्टिंग भी हो चुकी है। एसपी ने बताया कि सत्यव्रत पुलिस चौकी के अलावा खग्गू सराय और हिंदूपुरा खेड़ा में भी पुलिस चौकी का निर्माण चल रहा है। एक पुलिस चौकी दीपा सराय चौक में बनेगी।

Sambhal Jama Masjid: कमेटी बोली- पुताई में हरा रंग प्रयोग हो या न हो... हमें कोई दिक्कत नहीं, ASI को अधिकार

चप्पे-चप्पे पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
संभल शहर में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की जिम्मेदारी अधिकारियों ने पालिका को दी है। सुरक्षा के लिहाज से यह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसमें करीब 2.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शहर में प्रवेश से लेकर निकासी के सभी प्वाइंट शामिल रहेंगे।

इसके अलावा जिन इलाके में बवाल हुआ है वहां भी जगह-जगह कैमरे लगाए जाएंगे। एसपी का कहना है कि संभल कल्कि त्रिनेत्र समिति का गठन किया गया है। इस समिति के माध्यम से जनसहयोग भी लिया जा रहा है। जिससे शहर की सुरक्षा पूरी तरह चाकचौबंद की जा सके।
विज्ञापन

संभल शहर में मजबूत सुरक्षा को बनाने के लिए नया थाना और पुलिस चौकियां बनाई जा रही हैं। सत्यव्रत पुलिस चौकी में अगले महीने तक स्टाफ की तैनाती होने की पूरी उम्मीद है। उसके निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराने के लिए निर्देश दिए हैं। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें