फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल पुलिस ने नवविवाहिता को मध्यप्रदेश के शिवपुरी से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
31 अगस्त की रात में ससुरालियों को खाने में नशा देने के बाद प्रेमी के साथ गई नवविवाहिता को संभल पुलिस ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी से हिरासत में लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस संभल पहुंची और नवविवाहिता मेडिकल कराया। नवविवाहिता ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया है। उसने बताया कि वह खुद ही अपने मायके गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हल्लू सराय निवासी अंकुश की शादी चार महीने पहले मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी से हुई थी। शादी के चार माह बाद 31 अगस्त की रात्रि नवविवाहिता ने परिजनों को खाने में नशा देकर सुला दिया और रात्रि में किसी समय घर से निकल गई। विवाहिता के पति ने बताया कि जब उन्हें पत्नी दिखाई नहीं दी तो सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी। जिस पर पता चला कि नवविवाहिता अपने मायके शिवपुरी निवासी युवक शिवम के साथ जाती दिख रही है। दूसरे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी तो कार में सवार होते नजर आए थे। उनसे पुलिस को बताया था कि विवाहिता जेवर और 70 हजार रुपये की नकदी समेत दो लाख का माल ले गई है। बुधवार की रात पुलिस ने नवविवाहिता को मध्यप्रदेश के शिवपुरी से पकड़ लिया। साथ में पुलिस ने शिवम को भी हिरासत में लिया है। बृहस्पतिवार को संभल लाकर उसे कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि नवविवाहिता ने बताया है कि वह खुद अपने मायके में चली गई थी। चोरी की बात गलत है। अब वह अपने मायके जाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें